Sangharsh | भारत संस्कारों की जननी
Follow Us         

संघर्ष

एक प्रेरणादायक कहानी

एक दिन एक लड़का समुद्र के किनारे बैठा हुआ था। उसे दूर कहीं एक जहाज लंगर डाले खड़ा दिखाई दिया। वह जहाज तक तैर कर जाने के लिए मचल उठा। तैरना तो जानता ही था, कूद पड़ा समुद्र में और जहाज तक जा पहुंचा।


उसने जहाज के कई चक्कर लगाए। विजय की खुशी और सफलता से उसका आत्मविश्वास और बढ़ गया। लेकिन जैसे ही उसने वापस लौटने के लिए किनारे की तरफ देखा तो उसे निराशा होने लगी। उसे लगा कि किनारा बहुत दूर है।


वह सोचने लगा, वहां तक कैसे पहुंचेगा? हाल में मिली सफलता के बाद अब निराशा ऐसी बढ़ रही थी कि स्वयं पर अविश्वास-सा हो रहा था। जैसे-जैसे उसके मन में ऐसे विचार आते रहे, उसका शरीर शिथिल होने लगा। फुर्तीला होने के बावजूद बिना डूबे ही वह डूबता-सा महसूस करने लगा। 

लेकिन जैसे ही उसने संयत होकर अपने विचारों को निराशा से आशा की तरफ मोड़ा, क्षण भर में ही जैसे कोई चमत्कार होने लगा। उसे अपने भीतर त्वरित परिवर्तन अनुभव होने लगा। शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। वह तैरते हुए सोच रहा था कि किनारे तक न पहुंच पाने का मतलब है, मर जाना और किनारे तक पहुंचने का प्रयास है, डूब कर मरने से पहले का संघर्ष। इस सोच से जैसे उसे कोई संजीवनी ही मिल गई। उसने सोचा कि जब डूबना ही है तो फिर सफलता के लिए संघर्ष क्यों न किया जाए।


उसके भीतर के भय का स्थान विश्वास ने ले लिया। इसी संकल्प के साथ वह तैरते हुए किनारे तक पहुंचने में सफल हो गया। इस घटना ने उसे जीवन की राह में आगे चल कर भी बहुत प्रेरित किया। 


मित्रों, सफलता व कामयाबी की चाहत तो सभी करते हैं, लेकिन उस सफलता को पाने के लिए किए जाने वाले संघर्षों से कतराते हैं। संघर्ष जीवन की एक कसौटी है जो अंत में विजय का द्वार खोलती है और समस्या का समाधान करती है। हम जिन व्यक्तियों को सफलता की ऊँचाइयों पर देखते हैं, उनका भूतकाल अगर हम देखेंगे तो हमें जानने को मिलेगा की यह सफलता जीवन में  बहुत संघर्ष से प्राप्त हुई है। अतः हमें निरंतर सफ़लता से पहले, सफ़लता के प्रयास मे लगे रहना चहिये।

आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इस पेज को ज़रूर लाइक करें और नीचे दिए गए बटन दबा कर शेयर भी कर सकते हैं
संघर्ष
   177191   0

अगला पोस्ट देखें
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
   176148   0

Comments

Write a Comment


Name*
Email
Write your Comment
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (बच्चों ने पूछे कुछ विशेष सवाल)
- Admin
   143655   0
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (भारत के नागरिकों के लिए सन्देश)
- Admin
   144534   0
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (दान की भावना)
- Admin
   144258   0
जादुई गेंद
- Admin
   154266   0
सबसे समृद्ध
- Admin
   162271   0
धैर्य की परीक्षा | समझदार लोमड़ी
- Admin
   182854   0
दूसरों से आशा
- Admin
   152336   0
अनमोल शिक्षा
- Admin
   164332   0
दिलों की दूरियां
- Admin
   179175   0
अक्षम्य गलतियाँ
- Admin
   163979   0
ईश्वर चंद्र विद्यासागर (बचपन)
- Admin
   158630   0
रोतलू पत्थर
- Admin
   167654   0
कुबेर धन प्राप्ति मंत्र
- Anonymous
   1   0
By visitng this website your accept to our terms and privacy policy for using this website.
Copyright 2026 Bharat Sanskaron Ki Janani - All Rights Reserved. A product of Anukampa Infotech.
../