Imaanadaari Hi Sabse Bada Dhan Hai | भारत संस्कारों की जननी
Follow Us         

ईमानदारी ही सबसे बड़ा धन है

एक प्रेरणादायक कहानी

मुरारी लाल अपने गाँव के सबसे बड़े चोरों में से एक था। मुरारी रोजाना जेब में चाकू डालकर रात को लोगों के घर में चोरी करने जाता। पेशे से चोर था लेकिन हर इंसान चाहता है कि उसका बेटा अच्छे स्कूल में पढाई करे तो यही सोचकर बेटे का एडमिशन एक अच्छे पब्लिक स्कूल में करा दिया था।


मुरारी का बेटा पढाई में बहुत होशियार था लेकिन पैसे के अभाव में 12 वीं कक्षा के बाद नहीं पढ़ पाया। अब कई जगह नौकरी के लिए भी अप्लाई किया लेकिन कोई उसे नौकरी पर नहीं रखता था। एक तो चोर का बेटा ऊपर से केवल 12 वीं पास तो कोई नौकरी पर नहीं रखता था। अब बेचारा बेरोजगार की तरह ही दिन रात घर पर ही पड़ा रहता। 


मुरारी को बेटे की चिंता हुई तो सोचा कि क्यों ना इसे भी अपना काम ही सिखाया जाए। जैसे मैंने चोरी करके अपना गुजारा किया वैसे ये भी कर लेगा।


यही सोचकर मुरारी एक दिन बेटे को अपने साथ लेकर गया। रात का समय था दोनों चुपके चुपके एक इमारत में पहुंचे। इमारत में कई कमरे थे सभी कमरों में रौशनी थी देखकर लग रहा था कि किसी अमीर इंसान की हवेली है।


मुरारी अपने बेटे से बोला, "आज हम इस हवेली में चोरी करेंगे, मैंने यहाँ पहले भी कई बार चोरी की है और खूब माल भी मिलता है यहाँ।" 


लेकिन बेटा लगातार हवेली के आगे लगी लाइट को ही देखे जा रहा था। 


मुरारी बोला, "अब देर ना करो जल्दी अंदर चलो नहीं तो कोई देख लेगा।"

लेकिन बेटा अभी भी हवेली की रौशनी को निहार रहा था और वो करुण स्वर में बोला, "पिताजी मैं चोरी नहीं कर सकता।"


मुरारी बोला, "तेरा दिमाग खराब है जल्दी अंदर चल !"


बेटा बोला, "पिताजी, जिसके यहाँ से हमने कई बार चोरी की है देखिये आज भी उसकी हवेली में रौशनी है और हमारे घर में आज भी अंधकार है। मेहनत और ईमानदारी की कमाई से उनका घर आज भी रौशन है और हमारे घर में पहले भी अंधकार था और आज भी है। 


मैं भी ईमानदारी और मेहनत से कमाई करूँगा और उस कमाई के दीपक से मेरे घर में भी रौशनी होगी। मुझे ये जीवन में अंधकार भर देने वाला काम नहीं करना।" 


मुरारी की आँखों से आंसू निकल रहे थे। उसके बेटे की पढाई आज सार्थक होती दिख रही थी।

मित्रों, बेईमानी और चोरी से इंसान क्षण भर तो सुखी रह सकता है लेकिन उसके जीवन में हमेशा के लिए पाप और अंधकार भर जाता है। हमेशा अपने काम को मेहनत और ईमानदारी से करें। बेईमानी की कमाई से बने पकवान भी ईमानदारी की सुखी रोटी के आगे फीके हैं। कुछ ऐसा काम करें कि आप समाज में सर उठा के चल सकें।
आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इस पेज को ज़रूर लाइक करें और नीचे दिए गए बटन दबा कर शेयर भी कर सकते हैं
ईमानदारी ही सबसे बड़ा धन है
   153524   0

अगला पोस्ट देखें
ज्ञान और आस्था
   154736   0

Comments

Write a Comment


Name*
Email
Write your Comment
ईश्वर चंद्र विद्यासागर (परिश्रमी)
- Admin
   161719   0
समय का मूल्य
- Admin
   184215   0
सच्ची मित्रता
- Admin
   180929   0
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
- Admin
   176148   0
जब हवा चलती है तो मैं सोता हूं
- Admin
   140635   0
बुरी आदत
- Admin
   182242   0
बबलू की शरारत
- Admin
   164234   0
ईश्वर चंद्र विद्यासागर (दया भावना)
- Admin
   165764   0
सिपाही बना प्रकृति का रखवाला
- Admin
   178188   0
मन की शांति
- Admin
   192945   0
एक नास्तिक की भक्ति
- Admin
   162311   0
इंकार
- Admin
   176859   0
कुबेर धन प्राप्ति मंत्र
- Anonymous
   1   0
By visitng this website your accept to our terms and privacy policy for using this website.
Copyright 2026 Bharat Sanskaron Ki Janani - All Rights Reserved. A product of Anukampa Infotech.
../