Desh Hamara | भारत संस्कारों की जननी
Follow Us         

देश हमारा


सुखद, मनोरम, सबका प्यारा।

हरा, भरा यह देश हमारा॥


नई सुबह ले सूरज आता,

धरती पर सोना बरसाता,

खग-कुल गीत खुशी के गाता,

बहती सुख की अविरल धारा।

हरा, भरा यह देश हमारा॥


बहती है पुरवाई प्यारी,

खिल जाती फूलों की क्यारी,

तितली बनती राजदुलारी,

भ्रमर सिखाते भाई चारा।

हरा, भरा यह देश हमारा॥

हिम के शिखर चमकते रहते,

नदियाँ बहती, झरने बहते,

“चलते रहो” सभी से कहते,

सबकी ही आँखो का तारा।

हरा, भरा यह देश हमारा॥


इसकी प्यारी छटा अपरिमित,

नये नये सपने सजते नित,

सब मिलकर चाहे सबका हित,

यह खुशियों का आँगन सारा।

हरा, भरा यह देश हमारा॥

आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इस पेज को ज़रूर लाइक करें और नीचे दिए गए बटन दबा कर शेयर भी कर सकते हैं
देश हमारा
   852   0

अगला पोस्ट देखें
इसी देश में
   716   0

Comments

Write a Comment


Name*
Email
Write your Comment
पंद्रह अगस्त की पुकार
- Atal Bihari Vajpayee
   613   0
वीरों का कैसा हो वसंत
- Subhadra Kumari Chauhan
   568   0
अमर आग है
- Atal Bihari Vajpayee
   591   0
वर दे वीणावादिनी वर दे
- Suryakant Tripathi Nirala
   583   0
मेरा देश बड़ा गर्वीला
- Gopal Singh Nepali
   653   0
चेतक की वीरता
- Shyamnarayan Pandey
   753   0
जम्मू की पुकार
- Atal Bihari Vajpayee
   1152   0
आओ रानी
- Nagarjun
   637   0
भारत जमीन का टुकड़ा नहीं
- Atal Bihari Vajpayee
   769   0
तराना-ए-हिन्दी (सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोसिताँ हमारा)
- Allama Iqbal
   594   0
वीर तुम बढ़े चलो
- Dwarika Prasad Maheshwari
   583   0
झाँसी की रानी की समाधि पर
- Subhadra Kumari Chauhan
   922   0
कुबेर धन प्राप्ति मंत्र
- Anonymous
   1   0
By visitng this website your accept to our terms and privacy policy for using this website.
Copyright 2025 Bharat Sanskaron Ki Janani - All Rights Reserved. A product of Anukampa Infotech.
../