Barr Aur Baalak | भारत संस्कारों की जननी
Follow Us         

बर्र और बालक


सो रहा था बर्र एक कहीं एक फूल पर,

चुपचाप आके एक बालक ने छू दिया


बर्र का स्वभाव,हाथ लगते है उसने तो,

ऊँगली में डंक मार कर बहा लहू दिया


छोटे जीव में भी यहाँ विष की नही कमी है,

टीस से विकल शिशु चीख मार,रो उठा


रोटी को तवे में छोड़ बाहर की और दौड़ी,

रोना सुन माता का ह्रदय अधीर हो उठा

ऊँगली को आँचल से पोछ-तांछ माता बोली,

मेरे प्यारे लाल!यह औचक ही क्या हुआ?


शिशु बोला,काट लिया मुझे एक बर्र ने है,

माता !बस,प्यार से ही मैंने था उसे छूआ


माता बोली,लाल मेरे,खलों का स्वभाव यही,

काटते हैं कोमल को,डरते कठोर से


काटा बर्र ने कि तूने प्यार से छुआ था उसे,

काटता नही जो दबा देता जरा जोर से

आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इस पेज को ज़रूर लाइक करें और नीचे दिए गए बटन दबा कर शेयर भी कर सकते हैं
बर्र और बालक
   910   0

अगला पोस्ट देखें
पढ़क्‍कू की सूझ
   957   0

Comments

Write a Comment


Name*
Email
Write your Comment
अम्मा को अब भी है याद‌
- Prabhudayal Shrivastav
   948   0
एक ज़रा सा बच्चा
- Prabhudayal Shrivastav
   951   0
ऊँट गाड़ी
- Harivansh Rai Bachchan
   948   0
खेल भावना
- Prabhudayal Shrivastav
   986   0
औंदू बोला
- Prabhudayal Shrivastav
   962   0
गाय सलोनी
- Prabhudayal Shrivastav
   913   0
चिंगारी
- Prabhudayal Shrivastav
   1014   0
चुहिया रानी
- Prabhudayal Shrivastav
   1006   0
पढ़क्‍कू की सूझ
- Ramdhari Singh Dinkar
   957   0
खिलौनेवाला
- Subhadra Kumari Chauhan
   1002   0
काला कौआ
- Harivansh Rai Bachchan
   977   0
रेल
- Harivansh Rai Bachchan
   986   0
कुबेर धन प्राप्ति मंत्र
- Anonymous
   1   0
By visitng this website your accept to our terms and privacy policy for using this website.
Copyright 2025 Bharat Sanskaron Ki Janani - All Rights Reserved. A product of Anukampa Infotech.
../