Aam Ki Chatni | भारत संस्कारों की जननी
Follow Us         

आम की चटनी


आवाज़ आ रही खटर पटर,

पिस रहे आम सिलबट्टे पर।


अमियों के टुकड़े टुकड़े कर,

मां ने सिल के ऊपर डाले।

धनियां मिरची भी कूद पड़े,

इस घोर युद्ध में, मतवाले।

फिर हरे पुदेने के पत्ते,

भी मां ने रण में झोंक दिये।

फिर बट्टे से सबको कुचला,

सीने में खंजर भोंक दिये।

मस्ती में चटनी पीस रही,

बैठी मां सन के फट्टे पर।

पिस रहे आम सिलबट्टे पर।

आमों की चटनी वैसे ही,

तो लोक लुभावन होती है।

दादा दादी बाबूजी को,

गंगा सी पावन दिखती है।

भाभी को यदि कहीं थोड़ी,

अमियों की चटनी मिल जाती।

तो चार रोटियों के बदले,

वह आठ रोटियां खा जाती।

भैया तो लगा लगा चटनी,

खाते रहते हैं भुट्टे पर।

पिस रहे आम सिलबट्टे पर।


चटनी की चाहत में एक दिन,,

सब छीना झपटी कर बैठे।

भैया भाभी दादा दादी,

चटनी पाने को लड़ बैठे।

छोटी दीदी ने छीन लिया,

भैया से चटनी का डोंगा,

इस खींचातानी में डोंगा,

धरती पर गिरा हुआ ओंधा।

चटनी दीदी पर उछल गई,

दिख रहे निशान दुपट्टे पर।

पिस रहे आम सिलबट्टे पर।

आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इस पेज को ज़रूर लाइक करें और नीचे दिए गए बटन दबा कर शेयर भी कर सकते हैं
आम की चटनी
   999   0

अगला पोस्ट देखें
अब दिन शाला चलने के
   987   0

Comments

Write a Comment


Name*
Email
Write your Comment
क्या होता है रमतूला
- Prabhudayal Shrivastav
   992   0
ग़लती नहीं करूँगी
- Prabhudayal Shrivastav
   1015   0
काला कौआ
- Harivansh Rai Bachchan
   1008   0
पेड़
- Trilok Singh Thakurela
   1185   0
रेल
- Harivansh Rai Bachchan
   1005   0
चुहिया और संपादक‌
- Prabhudayal Shrivastav
   1010   0
सबसे पहले
- Harivansh Rai Bachchan
   1063   0
ऐसा वर दो
- Trilok Singh Thakurela
   1945   0
पानी और धूप
- Subhadra Kumari Chauhan
   988   0
सरकस
- Maithilisharan Gupt
   947   0
आधुनिक बेटियों का अनुभव बना बच्चों की सीख
- Shalini Vaishnav
   1263   0
पढ़क्‍कू की सूझ
- Ramdhari Singh Dinkar
   1004   0
कुबेर धन प्राप्ति मंत्र
- Anonymous
   1   0
By visitng this website your accept to our terms and privacy policy for using this website.
Copyright 2026 Bharat Sanskaron Ki Janani - All Rights Reserved. A product of Anukampa Infotech.
../